फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ऑस्ट्रेलिया से फोन कर दंपती को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जवाहर नगर की गली नंबर दो में रहने वाले दंपती को ऑस्ट्रेलिया से फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में रूपेश ने अपनी बुआ के बेटे गौरव के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आस्ट्रेलिया में रहने वाले गौरव के खिलाफ अपशब्द बोलने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में जवाहर नगर में रहने वाले रूपेश ने बताया की बुआ का बेटा गौरव आस्ट्रेलिया में पढ़ाई करता है। आरोप है कि 30 अक्तूबर को गौरव ने मोबाइल फोन पर कॉल की और गाली-गलौज की। जब उसे गालियां देने से मना किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद उसने फोन काट दिया। कुछ देर बाद गौरव ने मेरी पत्नी के पास कॉल की और फिर से अपशब्द बोलने लगा और जान से मारने की धमकी दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने गौरव के खिलाफ अपशब्द बोलने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें