हिसार। खरड़ अलीपुर के रहने वाले राजेश कुमार से 3 लोगों पर बेची गई 2 भैंस के रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने हांसी के राजबीर, गोपी और सुमेर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
खरड़ अलीपुर के राजेश कुमार ने बताया कि हांसी का राजबीर, गोपी और सुमेर किसानों को बहकाकर उधार में पशु खरीदते हैं और आगे बेच कर मुनाफा कमाते हैं। 7 अक्तूबर और 4 दिसंबर 2023 को आरोपी दो लाख रुपये की दो भैंस ले गए। इसके बदले में सिर्फ 15 हजार रुपये दिए। जब आरोपियों से शेष एक लाख 85 हजार रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। इस धोखाधड़ी के बारे में 5 अप्रैल 2024 को सदर थाने में शिकायत भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। अब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।