फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: न्यू नवदीप कॉलोनी में घर से हजारों की नकदी व गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। न्यू नवदीप कॉलोनी में एक घर से हजारों की नकदी व गहने चोरी कर लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर आजाद नगर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में न्यू नवदीप काॅलोनी निवासी अनिल ने बताया कि शनिवार सुबह 9 बजे वह अपने भतीजे को रेबीज का टीका लगवाने के लिए नागरिक अस्पताल लेकर गया था। जब वह करीब 11:20 बजे घर आया तो घर पर लगा ताला टूटा पड़ा था। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी भी टूटी हुई मिली। इसके अलावा बेड व संदूक का सामान भी बिखरा पड़ा था। सामान की जांच की तो 50 हजार रुपये, 4 अंगूठी व 3 जोड़ी पाजेब गायब मिली।
विज्ञापन


घर बैठकर पैसा कमाने का लालच देकर छात्रा से 39,600 रुपये ठग
हिसार। सेक्टर 13 निवासी एक छात्रा से सोशल मीडिया पर घर बैठकर पैसा कमाने का लालच देकर 39 हजार 600 रुपये ठग लिए गए। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि वह बीएससी की पढ़ाई कर रही है। 5 अक्तूबर 2024 को उसने इंस्टाग्राम पर ज्वेलरी व डिजाइनिंग से संबंधित एक विज्ञापन देखा। जब मैंने उस विज्ञापन पर क्लिक किया तो वह उसे सीधे टेलीग्राम पर ले गई। यहां उसे बताया गया कि आप घर बैठे पैसा कमा सकते हैं। बस आपको वीडियो लाइक करनी है। वह उसे कुछ टास्क देंगे, जिसे उसे पूरा करना है। शुरुआत में उन्होंने उसे कुछ पैसे भी दिए। मगर धीरे-धीरे उन्होंने उसे भुगतान करना बंद कर दिया और उसे कुछ रुपये की डिमांड करने लगे। उसने भी उनकी बातों में आकर उन्हें पैसे दे दिए। आखिर में उसे अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी की जा रही है। इस तरह से उसके साथ 39,600 रुपये की ठगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें