फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Fri, 29 Nov 2013 09:06 PM IST
जींद/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जींद में मानव कल्याण आश्रम के पास वीरवार रात चोरों ने मकान का ताला तोड़ कर 20 हजार रुपये की नकदी और जेवर सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

मानव कल्याण आश्रम के पास रहने वाले जगदीश की पत्नी कलावती ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को वह परिवार सहित बाहर गए थे।

जब वह मकान पर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ था अंदर अलमारी से नकदी, सोने, चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान गायब था।

घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

कलावती ने बताया कि चोर उनके मकान से 20 हजार रुपये की नकदी, साढ़े पांच तोले सोना के जेवर, 40 ग्राम चांदी के जेवर सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने कलावती की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें