फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरी पानी चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : मुख्यमंत्री

Wed, 06 Sep 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी ((हिसार)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बीड माइनर में नहरों से पानी चोरी करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने सिंचाई और पुलिस विभाग के अधिकारियों से पानी चोरी करने वालों के विरुद्ध सख्ती करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने बीड माइनर की पटरी को पक्का बनाने के साथ ही पेट्रोलिंग बढ़ाने के भी आदेश दिए।
विज्ञापन


गांव कुलाना में मुख्यमंत्री से जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों ने नहरी पानी चोरी की शिकायत की। ग्रामीणों ने मांग की थी कि बीड माइनर पर नहरी पानी की चोरी हो रही है, जिससे उनके खेतों में पानी नहीं पहुंच पाता। अधिकारियों ने कहा कि बीड माइनर के निर्माण का कार्य चल रहा है। इसमें काफी चोरी हो रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को पानी चोरी करने वालों पर सख्ती बरतने और कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी चोरी करने वालों पर ऐसी धाराएं लगाएं कि वह छह महीने से पहले जेल से बाहर न आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी चोरी की शिकायत उनके पास फिर कभी नहीं आनी चाहिए। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी खुद पानी चोरी करवाते हैं। इस पर मुख्यमंत्री बोले मैं बैठा हूं, चोरी हो तो बताना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें