फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन लोगों के हाथ में बागड़ोर है वह लोग सभी को साथ लेकर चलें नहीं तो जवाब सबको देना पड़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि मेरे पास तो ओहदा था, कुर्सी थी, मेरी फोटो तो टंग ली। संगठन नहीं बना इसकी पीड़ा थी। क्यों नहीं बना आपको पता है। सच्चे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पहचान नहीं बनी। जिन लोगों के हाथ में अब बागडोर है, वह लोग सभी को साथ लेकर चलें, नहीं तो जवाब सबको देना पड़ेगा।
विज्ञापन

कुमारी सैलजा को कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य नियुक्त किए जाने पर हिसार के कार्यकर्ताओं ने रविवार को अग्रसेन भवन में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया। यह आयोजन हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता बजरंग दास गर्ग के नेतृत्व में किया गया। कुमारी सैलजा ने कहा कि गांव का छोटे से छोटा कार्यकर्ता कांग्रेस को चाहता है। पार्टी हमारी मोहताज नहीं है, हम कांग्रेस व जनता के मोहताज हैं। जब हम समझ लेते हैं कि हम कांग्रेस या संगठन से बड़े हो गए तो वह हमारी गलत फहमी है। मैंने कभी स्वार्थ की राजनीति नहीं की, जो जिम्मेदारी मिली उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाया। मेरी नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी हैं। कमजोरी से राजनीति नहीं होती। सॉफ्ट तो हूं लेकिन जहां मजबूती की जरूरत होगी वहां पीछे नहीं रहूंगी।
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशन गुज्जर, पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, कृष्णमूर्ति हुड्डा, अतर सिंह सैनी, कालका विधायक प्रदीप चौधरी, असंध विधायक शमशेर सिंह गोगी, सढोरा विधायक रेनू बाला, नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी, पूर्व सांसद चरण सिंह रोडी, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, एचपीएससी के पूर्व सदस्य जगन्नाथ, लीगल डिपार्टमेंट के चेयरमैन लाल बहादुर खोवाल, डॉ. अजय चौधरी, महिला अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, भूपेंद्र गंगवा, रामनिवास राड़ा, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण सातरोड़, मुकेश सैनी, मंगल ढालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें