फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कचरा सेग्रीगेशन न करने व सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों पर 22 हजार रुपये किया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की स्वच्छता शाखा की टीम ने बुधवार को कचरा सेग्रीगेशन न करने और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों पर 22 हजार रुपये जुर्माना किया। निगम प्रशासन के अनुसार यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन


एएसआई राहुल सैनी, रोहित, राहुल पंवार व एएसआई विजेता ने पुरानी सब्जी मण्डी व भगत सिंह चौक पर तीन दुकानदार से सिंगल यूज प्लॉस्टिक बरामद किया जिस पर तीनों दुकानदारों पर 1500-1500 रुपये जुर्माना किया गया। वहीं एक दुकानदार से 2.190 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक मिला जिस पर दुकानदार का 10 हजार रुपये का चालान किया गया। एएसआई विजेता ने राजगुरु मार्केट में सेग्रीगेशन न करने पर एक दुकानदार का चालान किया। एसआई कपिल, प्रवीण व सरोज ने बालसमंद रोड और कैमरी रोड पर सेग्रीगेशन न करने पर रेहड़ी संचालकों के 500-500 रुपये के 15 चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें