हिसार हिसार जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला पत्रकारों से बातचीत करते ह
हिसार। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि शायद किसी प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ होगा कि जब खुद मुख्यमंत्री को शराब के ठेके बिकवाने पड़ रहे हों।
कुरुक्षेत्र में सीएम ने आबकारी विभाग के अधिकारियों-शराब ठेकेदारों को साथ बिठाकर कहा कि आप ठेके लो हम सुरक्षा देंगे। शराब ठेकेदार बदमाशों के डर के कारण शराब ठेके लेने तक को तैयार नहीं।
ठेके कम बिकने की वजह से इस बार आबकारी राजस्व घाटे में जाता दिख रहा है। हिसार में सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए जजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि आबकारी राजस्व के घाटे की पूर्ति के लिए ही सरकार बिजली के दामों में बढ़ोतरी कर जनता पर बोझ डाल रही है। बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ जजपा प्रदेश भर में आंदोलन करेगी।
उन्हाेंने कहा कि जेजेपी ने सरकार में भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल किया था। इसमें उन्हाेंने कहा था कि यह नायब सिंह हरियाणा है, गुंडे बदमाश या तो बदमाशी छोड़ दे या हरियाणा। जिस दिन यह पोस्टर जारी किया उसी दिन दो बेटियों की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई। उसी दिन शाम शराब ठेकेदार की हत्या कर दी जाती है।
उन्होंने डीएपी की कमी का भी मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज सरकार पुलिस को लगाकर किसानों को डीएपी बांट रही है और लंबी लाइनें लगाकर किसान डीएपी मिलने की आस में दिनभर खड़े रहते है। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला द्वारा हिसार एलिवेटेड रोड के लिए करीब 750 करोड़ रुपये की मंजूरी दिलवाई गई थी, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार इस योजना को रोक कर हिसार शहर की तरक्की में रोड़ा बनी बैठी है।
इस मौके पर जजपा जिला अध्यक्ष अमित बूरा, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी सहित अन्य उपस्थित रहे।