फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई आरजू बोल रहा हूं, पांच करोड़ चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। क्लॉथ मार्केट के एक व्यापारी से विदेशी नंबर से वॉयस मैसेज भेजकर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बताते हुए दो दिन में 5 करोड़ रुपये चाहिए। शिकायत मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस और जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


सेक्टर-14 निवासी सुभाष काठपाल की क्लॉथ मार्केट में दुकान नंबर-31 पर अमन शॉल के नाम से दुकान है। दुकान पर वह और उनका बेटा अमन बैठते हैं। मंगलवार शाम उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से कॉल आई जिसे उन्होंने रिसीव नहीं किया। इसके बाद करीब 4:45 बजे उसी नंबर से एक वॉयस मैसेज आया।

वॉयस मैसेज में कहा गया कि आरजू बिश्नोई बोल रहा हूं लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई। तेरे से 5 करोड़ रुपये चाहिए। दो दिन का टाइम है। आगे फोन नहीं आएगा, सीधी गोली आएगी। जहां मर्जी भाग ले।” करीब एक मिनट का यह मैसेज मिलने के बाद व्यापारी तुरंत सिटी थाना पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


व्यापारी नेता बजरंग गर्ग पहुंचे मिलने

मामले की जानकारी मिलते ही हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग गर्ग व्यापारी से मिलने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन से बातचीत कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की, ताकि व्यापारियों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।
विज्ञापन


रंगदारी मांगने की प्रमुख घटनाएं

16 फरवरी 2026 : चंदन नगर स्थित टाइल शोरूम संचालक से नई बोलेरो गाड़ी मांगी गई।

जून 2025 : डोभी गांव के व्यापारी से भरतपुर जेल में बंद कैदी ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

20 जून 2025 : खजांचियान बाजार स्थित राघव ज्वेलर्स पर पर्ची फेंककर 2 करोड़ रुपये की मांग।

26 मई 2025 : तलवंडी राणा में शराब ठेके पर पर्ची फेंककर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।

29 जनवरी 2025 : उकलाना के कपड़ा व्यापारी से फोन पर रंगदारी मांगी गई।

26 जून 2024 : ऑटो मार्केट के एक व्यापारी से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई।

व्यापारी की शिकायत मिली है। ऐसे मामलों में कई बार बड़े बदमाशों का नाम लेकर फर्जी कॉल और धमकियां भी दी जाती हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

- सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें