फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिंदल रोलिंग मिल में बॉयलर ब्लास्ट में तीसरी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिंदल रोलिंग मिल हादसे में तीसरी मौत हो गई है। मंगलवार शाम निजी अस्पताल में उपचार के दौरान श्रमिक तारा बहादुर (45) ने दम तोड़ दिया। वह 24 दिन से अस्पताल में भर्ती था। बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जिंदल रोलिंग मिल में 11 अप्रैल को शाम 4 बजे पांच श्रमिक बॉयलर में स्क्रैप डाल रहे थे। घायलों के अनुसार इस दौरान बॉयलर में ब्लास्ट हो गया जिससे पिघला हुआ स्क्रैप सभी श्रमिकों पर गिर गया और वे झुलस गए। इस मामले में मृतकों के परिजनों की शिकायत पर मिल मालिक योगराज जिंदल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।
भाई बोला- 15 साल से कर रहा था काम : तारा बहादुर के भाई दीपक ने बताया कि उनका भाई करीब 15 साल से मिल में काम कर रहा था। वह मिल के अंदर बने क्वार्टर में अपने परिवार के साथ रहता था। तारा बहादुर के दो बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की। दीपक ने कहा कि तारा बहादुर ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला था और अब वह इस दुनिया से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें