फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बिजलीघर से तार चोरी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौंद। गैबीनगर के पास निर्माणाधीन बिजलीघर से बिजली की तार और केबल चोरी मामले में सीआईए नारनौंद की टीम ने तीसरे आरोपी करनाल जिले के पधाना गांव निवासी संजय खटक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर 17 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। मामले में अब तक पुलिस 2.50 लाख रुपये नकद और 25 किलो बिजली की तार बरामद कर चुकी है। पुलिस के अनुसार 5 अगस्त को निर्माणाधीन बिजलीघर से बिजली की तार और केबल चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच सीआईए नारनौंद की टीम कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले बास निवासी टिंकू को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 25 किलोग्राम बिजली की तार और तीन हजार रुपये बरामद हुए थे। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने चोरी की तार खरीदने वाले जींद जिले के उचाना में कबाड़ी की दुकान चलाने वाले विकास को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 24 सितंबर को विकास से चोरी की तार बेचकर मिले 2.30 लाख रुपये बरामद किए थे। उसे भी न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

डीएसपी क्राइम रविंद्र सांगवान ने बताया कि पूछताछ में संजय खटक ने टिंकू और अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपी ने चोरी की तार कबाड़ी विकास को बेचने की जानकारी भी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें