फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नंगथला में एक मंदिर से आधा किलो चांदी व अन्य सामान ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा। नंगथला गांव में बीती रात चोरों ने दो मंदिरों को निशाना बनाया लेकिन एक मंदिर का ताला टूटने की आवाज सुनकर पुजारी उठ गया जिससे चोर वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। जबकि गांव के दूसरी तरफ बने मंदिर से चोर आधा किलो चांदी के छत्र सहित अन्य सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

नंगथला के रमेश शर्मा ने बताया की वह बाबा सुल्तान पीर मंदिर में पूजा-पाठ करता है। जब सुबह मंदिर में जाकर देखा तो मंदिर का ताला टूटा हुआ था। वहां से लगभग आधा किलो चांदी के छत्र व अन्य सामान चोरी हुआ मिला। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर ग्रामीणों ने गांव के ही दो व्यक्ति सुरेंद्र व अनिल पर शक के आधार पर आरोप लगाया है। पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं गोगामेड़ी मंदिर के पुजारी पाले नाथ ने बताया कि बीती रात को अज्ञात चोर मंदिर के ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे थे तो उसको नींद खुल गई, उसके शोर मचाने पर चोर वहां से भाग गए। इसकी सूचना कमेटी के सदस्यों को दी गई। कमेटी के प्रधान डॉ. महाबीर ने बताया कि पुजारी से जानकारी लेकर पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें