हिसार। 12 क्वार्टर क्षेत्र स्थित श्मशान घाट में शनिवार को कुछ लोगों ने अंतिम संस्कार करने वाली जगह पर जादू-टोना किया। रविवार सुबह शराब की बोतल, मास का टुकड़ा और अन्य सामान मिला। वहीं, चिता की राख से भी छेड़छाड़ की गई है। पता चलने पर डोगरान मोहल्लावासियों ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर एचटीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डोगरान मोहल्ला निवासी अजीत की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज किया है।
डोगरान मोहल्ला के रहने वाले अजीत कुमार ने बताया कि शनिवार को ताऊ के बेटे हंसराज का देहांत हो गया था। उनका अंतिम संस्कार 12 क्वार्टर एरिया साथ श्मशान घाट में फूल एकत्रित करने के लिए आए, जहां पर अंतिम संस्कार किया गया था। वहां पर चिता की राख से छेड़छाड़ की हुई थी। वहां पर शराब की बोतल, मास का टुकड़ा, एक हांडी में शृंगार का सामान और लाल कपड़ा रखा हुआ था। आरोप है कि कुछ लोगों ने अंतिम संस्कार वाली जगह पर टोना टोटका किया है। पुलिस जांच के लिए पहुंची तो श्मशान घाट के अंदर लगे सीसीटीवी की फुटेज में सुबह साढ़े पांच बजे कुछ लोग श्मशान घाट में आते नजर आए हैं।
-
अनिल की शिकायत पर चार-पांच लोगों के खिलाफ भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज किया है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
- एएसआई यशपाल सिंह, जांच अधिकारी