फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: घर से 200 डॉलर और 130 ग्राम चांदी ले गए चोर

Tue, 14 Feb 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। डाबड़ा गांव स्थित एक बंद आवास में चोरी की वारदात हुई। चोर घर से 200 डॉलर के अलावा 130 ग्राम चांदी का नेकलेस चोरी कर ले गए। घटना का पता चलने पर आजाद नगर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में डाबड़ा गांव निवासी सुरेंद्र ने बताया कि 29 जनवरी को परिवार के साथ अपने बेटे के पास उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर गया था। दो दिन पहले घर लौटे तो दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर रखे संदूक खुला था और सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर 100 डॉलर की माला और 100 डॉलर के अलावा 2500 रुपये की नकदी और 130 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें