हिसार। मिर्जापुर-सातरोड मार्ग स्थित एक फैक्टरी में घुसकर चोर सामान चोरी कर ले गए। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में मॉडल टाउन के रहने वाले रतन लाल शर्मा ने बताया कि ज्ञान भारती इंटरप्राइजेज नाम से सातरोड से मिर्जापुर मार्ग पर फैक्टरी है। फैक्टरी से 16 दिसंबर की शाम को 5 बजे से 17 दिसंबर के बीच 5 मोटर, 3 एग्जास्ट फैन, एक कांटा, 1 वेल्डिंग सेट, 3 स्टार्टर, 1 हैंड ग्राइन्डर, पानी का पंप, चाबी, पाने और अन्य तमाम बिजली की वायर चोरी हो गई। सदर थाना पुलिस ने इस संंबंध में शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है।