फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ताला तोड़ दुकान में घुसे चोर, दो लाख रुपये की कीमत के 30 मोबाइल ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ऋषि नगर एरिया में धोबी घाट पर दो चोरों ने मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए। शातिर चोर दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी का मेमोरी कार्ड भी चोरी कर ले गए। सूचना के बाद फोरेंसिक साइंस की टीम मौके पर पहुंची। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में असरावां गांव निवासी दीपक ने बताया कि वह ऋषि नगर में धोबी घाट रोड पर डीसी मोबाइल के नाम से दुकान चलाता है। रोजाना की तरह से 2 मई की रात को करीब 8.15 बजे अपनी दुकान पर ताला लगा कर घर चला गया था।
शनिवार सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था। शटर का एक हिस्सा भी उखाड़ा गया है। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।
दुकान के अंदर से 15 नए और 15 पुराने फोन गायब मिले। पुराने 15 फोन ग्राहकों के रिपेयरिंग के लिए आए हुए थे। दुकान से कुल 30 फोन चोरी हुए मिले। जिनकी कीमत करीब 2 लाख रुपये से अधिक है।
विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस ने बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार दो चोर रात करीब पौने तीन बजे दुकान में घुसे थे। चोरों ने लोह की किसी रॉड से पहले दुकान का ताला तोड़ा था। इसके बाद शटर का हिस्सा उखाड़ा। इसके बाद चोर दुकान के अंदर घुसे।
जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि आसपास की दुकानों के सीसीटीवी खंगाले हैं। अभी चोरों का क्लीयर फेस नहीं आया है। अन्य दुकानों के कैमरे भी जांचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें