फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ऑनलाइन स्थानांतरण नीति का विरोधकर थर्मल कर्मियों ने मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Fri, 22 Aug 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। ऑल हरियाणा पावर काॅरपोरेशन वर्कर यूनियन से जुड़े कर्मचारियाें ने ऑनलाइन स्थानांतरण नीति को रद्द करने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने बुधवार को खेदड़ थर्मल प्लांट में विरोध, प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियाें ने एसई कार्यालय के माध्यम से बिजली मंत्री और अतिरिक्त मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के सर्कल सचिव देवेंद्र भारद्वाज ने कहा कि यह विभाग तकनीकी, संवेदनशील एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़ा है। इस विभाग की कार्यप्रणाली क्षेत्र विशेष की विद्युत संरचना, संचालन, रखरखाव कार्य, ट्रांसमिशन लाइनों, सब स्टेशनों एवं उपकरणों की गहरी जानकारी पर आधारित है।
इन कर्मचारियों को उनके क्षेत्र की तकनीकी विशेषताओं का अनुभव होता है। जो कि सुरक्षा एवं कार्य कुशलता के लिए जरूरी है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी गई। इस अवसर पर संदीप सहारण, शमशेर सिंह, प्रमोद जांगड़ा, सुखदेव शर्मा, दिलबाग भट्टटू, विजयपाल सांगवान, रणवीर राठी, संजीत मान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें