उकलाना मंडी। गांव बुढाखेड़ा में सरपंच पद पर आम सहमति का प्रयास हो रहा है। इसके लिए रविवार को गांव के मुख्य चौक पर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सभी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया, परंतु आम सहमति नहीं बनी सकी। अब जल्दी दोबारा बैठक बुलाई जाएगी।
शिक्षाविद् रामचंद्र बिश्नोई ने कहा कि हम सभी को मिलकर गांव की भलाई के लिए कार्य करना है। गांव के कई लोगों ने समस्याओं को पंचायत में रखा। कुलदीप ने कहा कि अगर इस तरह हल नहीं निकला तो जो चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे लड़ें। बैठक बेनतीजा होने के बाद गांव के पूर्व सरपंच केलाराम ने कहा कि सभी ग्रामीण मिलकर फिर से सर्वसहमति का प्रयास करेंगे। समाजसेवी रामकैलाश कड़वासरा ने कहा कि गांव के सभी लोग चाहते हैं कि सर्वसहमति से सरपंच चुना जाए, इसके लिए प्रयास जारी है। सुरजीत ख्यालिया, पूर्व सरपंच शेरसिंह ने कहा कि सर्वसहमति बने तो अच्छा रहेगा।