हिसार। शादी समारोह में डीजे पर नाचते समय दो पक्षों में हुए झगड़े के एक दिन बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में मुढाल निवासी भ्रमित ने शहर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अरमान और 6 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में मुढाल निवासी भ्रमित ने बताया कि 3 नवंबर को दोस्त धनाना निवासी कुनाल और सचिन तीनों मेरे दोस्त विकास की शादी में मुढाल से सिवानी बारात में गये थे। वहां पर डीजे पर नाचते हुए गांव के ही अरमान के साथ झगड़ा हो गया उस समय मामला शांत हो गया था। अगले दिन हम हिसार में एचएयू के गेट नंबर चार के सामने दोस्त अमन के कमरे पर आए थे। सुबह अमन हमें छोड़ने के लिए बस स्टैंड के लिए निकला। रास्ते में अरमान ने हमारा रास्ता रोक लिया और हम पर डंडों से हमला कर दिया। मैं और कुनाल दोनों बेहोश हो गए। बाद में हमलावर मौके से फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।