फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तलवानी में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत

Wed, 25 Dec 2024 08:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। गांव तलवानी में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई, जिसका पोस्टमार्टम हिसार के सामान्य अस्पताल में किया गया। पुलिस ने विवाहिता के भाई के बयान पर उसके पति, देवर और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तलवानी गांव के युवक ने कैमरी निवासी प्रसनां से डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था। प्रसनां ने 21 दिसम्बर को अपने मायके से लौटने के बाद जहर खा लिया था, जिसकी मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। विवाहिता के भाई का आरोप है कि उसकी बहन जब घर आई तो उसने बताया था कि उसका पति, देवर व सास उसे तंग करते हैं। विवाहिता के भाई शक्ति सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उसकी बहन ने जहर खा लिया है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


डकैती व अपहरण मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक की बरामद, आराेपियाें काे जेल भेजा

बरवाला। पुलिस ने डीपी ऑटोमोबाइल बीमा कंपनी के यार्ड में डकैती कर बाइक छीनने, अपहरण व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में खेदड़ निवासी नवीन, समीर, अश्वनी और विकास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपियों काे अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सब इंस्पेक्टर अनूप ने बताया कि डीपी ऑटोमोबाइल पर गार्ड के पद पर तैनात जींद निवासी शुभम ने पुलिस काे शिकायत दी थी कि 18 दिसंबर की दोपहर 10-15 व्यक्ति गेट का ताला तोड़कर अंदर आ गए और मारपीट कर 1,200 रुपये और बाइक छीन कर ले गए। जाते समय आरोपी गार्ड शुभम तथा पंकज नामक व्यक्ति को जबरन उठाकर साथ ले गए। पुलिस ने शुभम की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें