फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने अंदर के मन को साफ करने की जरूरत है : स्वामी सत्यानंद महाराज

Sun, 07 Sep 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिस परमपिता परमात्मा ने हमें इतनी सुंदर काया प्रदान की है। सुंदर दिखने के लिए आज हम उसे चमकाने में लगे हुए हैं ताकि हम सुंदर दिखें। अपने वस्त्रों को भी साफ करके डालते हैं। जबकि अपने अंदर के मन को साफ करने की जरूरत है।
विज्ञापन

यह बात शनिवार को स्वामी सत्यानंद महाराज ने देवी भवन स्थित गोयंका सेवा सदन में चल रहे संत सम्मेलन में प्रवचन देते हुए कही। सत्यानंद महाराज ने कहा कि अपना अपना जीवन पवित्र बनाएं। पवित्र जीवन के लिए पवित्र व्यवहार, आहार विहार, विचार करने होंगे। उसके लिए प्रारंभ से ही पवित्रता की नींव रखी जानी चाहिए। इससे पवित्र संस्कार जागते हैं। इसके विपरीत संस्कार गलत हो जाते हैं तो जीवन भी कष्टमय और अशांत हो जाता है।
महाराज ने कहा कि अवतारी पुरुष श्रीराम ने एक आदर्श प्रस्तुत किया है। चाहे उनका बचपन हो या युवावस्था। उन्होंने समाज को शिक्षित किया है। उनसे सीखने की जरूरत है। सत्संग में अन्य महात्माओं ने भी श्रद्धालुओं को उपदेशित किया। संत सम्मेलन में नगर निगम मेयर प्रवीण पोपली मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर रामकुमार रावलवासिया, इंद्र चंद राठी, शिव कुमार गोयल, समाजसेवी हरीश गांधी, विकास बजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें