फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सेक्टर 13 में तीन दिनों से नहीं हो रही पेयजल आपूर्ति, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के सेक्टर 13 में बीते तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी के मौसम में पानी की किल्लत से सेक्टरवासी खासे नाराज हैं। लोगों का आरोप है कि समस्या को लेकर जब वे संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं तो फोन तक नहीं उठाए जा रहे, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन

सेक्टरवासी कुलवंत सिंह पान्नू ने बताया कि शनिवार को सेक्टर में केवल एक समय ही पानी की आपूर्ति हुई थी। इसके बाद रविवार और सोमवार को एक बार भी पानी नहीं आया। बिना पानी के दैनिक कार्य करना मुश्किल हो गया है।
सेक्टर की आरडब्ल्यूए के प्रधान अमर लाल बूरा ने बताया कि शनिवार को आईटीआई चौक पर वाल्व डैमेज हो गया था, जिसके चलते उस दिन सीमित समय के लिए ही पानी की आपूर्ति हो सकी। सोमवार को वाल्व ठीक की गई तो जलघर में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया। शाम तक ट्रांसफार्मर दुरुस्त होने के बाद कुछ क्षेत्रों में ही पानी की सप्लाई बहाल की जा सकी। आरडब्ल्यूए प्रधान ने कहा कि इतने लंबे समय तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहना गंभीर विषय है और इस पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को गंभीरता से मंथन कर स्थायी समाधान निकालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें