फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरीवास स्थित पंचमुखी धाम में डेढ़ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
समीपवर्ती गांव चौधरीवास स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी धाम से डेढ़ लाख रुपये चोरी हो गए। यह रुपये श्रद्धालुओं द्वारा दान के चढ़ावे के थे, जो 16 जुलाई को मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर लगे मेले के दौरान आए थे। धाम के पुजारी मनोज कुमार ने इसकी शिकायत आजाद नगर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में चौधरीवास निवासी मनोज कुमार जोशी ने बताया कि वह चौधरीवास स्थित पंचमुखी धाम में पिछले कई साल से पुजारी का काम करता है। 16 जुलाई को मंदिर में गुरु पूर्णिमा का मेला था, जिस कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़-भाड़ थी और काफी दान आया था। रात को करीब 2 बजे धाम में आए दान के रुपये की गिनती की गई थी, जो करीब डेढ़ लाख रुपये थी। पुजारी मनोज के अनुसार उस रुपये को उसने धाम के पीछे बने कमरे में उनके गुरु की गद्दी पर रख दिया था। अगले दिन दोपहर करीब ढाई बजे जरूरत पड़ने पर कमरे में जाकर देखा तो वहां पर वह रुपये नहीं थे। इस पर धाम में आए भक्तजनों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उसने कहा कि किसी अज्ञात ने रुपये चोरी कर लिए। जांचकर्ता एएसआई हनुमान सिंह के अनुसार शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी का सुराग लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें