फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से 249 रुपये कटने के बारे पूछा तो 59,985 रुपये और गवां बैठा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्नीचर के कारोबारी ने अपने बैंक से 249 रुपये कटने पर उसकी पूछताछ करने के लिए कस्टमर केयर पर नंबर मिला लिया, लेकिन कथित तौर पर कस्टमर केयर से आए फोन करने वाले ने पीड़ित से धोखाधड़ी करते हुए उसे 59 हजार 985 रुपये का और चूना लगा दिया। फिलहाल पीड़ित ने इस संबंध में मिलगेट थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में देव वाटिका निवासी तरूण खुराना ने बताया कि वह फर्नीचर का काम करता है। 31 जुलाई को दोपहर 12:58 बजे उसके एचडीएफसी बैंक के खाते से 249 रुपये कटने का मैसेज आया। इस संबंध में उसने गुगलएप से बैंक का कस्टमर केयर नंबर सर्च करके उस पर फोन मिलाया तो उन्होंने दूसरा नंबर दिया। उस नंबर पर फोन किया तो कॉल डिस्कनेक्ट हो गई और साथ ही किसी ओर नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि वह गूगल एप से बोल रहा है, आपके पैसे कटे हैं। पीड़ित के अनुसार उससे कहा गया कि चलती कॉल पर ही स्टार 191 डायल करो, जिससे आपके पैसे अपने आप आपके खाते में वापस आ जाएंगे। तरुण ने बताया कि उसके बताए अनुसार उसने डायल कर दिया और कुछ देर बाद फोन कट गया। इसके बाद उसके फोन पर लगातार एक के बाद एक छह मैसेज आए। ये पैसे कटने के थे, जिनमें पांच बार उसके खाते से 9999-9999 रुपये और छठी बार में 9990 रुपये कटे थे। पीड़ित के अनुसार उसने बैंक को ऑनलाइन शिकायत की। पीड़ित के अनुसार बैंक ने उससे शिकायत की एफआईआर की कॉपी पेश करने को कहा, जिसके बाद ही उसने पुलिस को शिकायत दी। जांचकर्ता एएसआई संजय कुमार के अनुसार शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ 379, 420 के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही और जल्द ही आरोपी का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें