फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चोरी के आरोपी ने माथे में गोली मारकर की आत्महत्या, खोपड़ी हुई दो फाड़

Tue, 09 May 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बिठमड़ा गांव निवासी 47 वर्षीय रामनिवास ने देसी कट्टे से खुद के माथे में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह खेत में बने कोठे की छत पर उसका शव मिला।
विज्ञापन

मृतक के पास खाली बीयर की बोतल और देसी कट्टा पड़ा था। सूचना मिलने पर उकलाना थाना पुलिस ने शव नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के दौरान खुलासा हुआ कि मृतक ने माथे के बीच में देसी कट्टा रखकर गोली चलाई, जिस कारण उसकी खोपड़ी फट गई। पोस्टमार्टम करने से पहले शव का एक्सरे भी करवाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मृतक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया।
खेतीबाड़ी करता था रामनिवास, चोरी समेत अन्य केस थे दर्ज
पुलिस को दिए गए बयान में बिठमड़ा गांव निवासी कुशल ने बताया कि उसके पिता रामनिवास खेतीबाड़ी करते थे। वह शराब के आदी थे। उन पर चोरी समेत अन्य केस दर्ज थे, जिस कारण वह परेशान रहते थे। सोमवार रात को खाना खाने के बाद वह सोने के लिए खेत में चले गए। सुबह ताऊ का बेटा कपिल खेत में गया था। कोठे के पास बाइक खड़ी देखकर उसने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। कपिल ने कोठे की छत पर चढ़ कर देखा तो रामनिवास औंधे मुंह छत पर लहूलुहान हालत में पडे़ थे। उनके पास में 315 बोर का देसी कट्टा व बीयर की खाली बोतल मिली। कुशल ने बताया कि उसके पिता ने शराब के नशे में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें