नारनौंद। थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में माढ़ा निवासी पवन और अमरहेड़ी (जींद) निवासी प्रवीण को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद करने की कार्रवाई करेगी।
डीएसपी देवेंद्र नैन ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि, भैणी अमीरपुर निवासी सोनू ने पुलिस को बताया था कि उनके फार्म हाउस से इन्वर्टर और बैटरियां चोरी हो गई हैं। पुलिस ने तकनीकी और गोपनीय जानकारी के आधार पर एक विशेष टीम गठित की जिसने आरोपियों तक पहुंच बनाई। पवन कई गांवों में किसानों के उपकरण और नलकूप से बिजली के तार काटता था। चोरी किए तार को जलाकर तांबा अलग करता और प्रवीण को बुलाता था।
प्रवीण पेशे से कबाड़ी है और चोरी की गई वस्तुएं वह ले जाता था। आरोपियों की गिरफ्तारी से चोरी कई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। आरोपी पवन के खिलाफ पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह कई बार जेल भी जा चुका है।