हिसार। भारत को 2047 तक विकसित बनाना है तो अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को वे समस्त सुविधाएं प्राप्त होनी चाहिए, जिसकी उसे व उसके परिवार को जरूरत है। इसलिए युवा पीढ़ी को कौशल रूप से विकसित और राष्ट्रहित में काम करने के लिए आगे बढ़ने की आवश्यकता है। साथ ही उन्हें अच्छे संस्कारों को धारण करना चाहिए। ये विचार हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने रखे। वे विश्वविद्यालय के मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में दी रोल ऑफ यूथ इन दा विजन एंड मिशन ऑफ विकसित भारत 2047 विषय पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।
मुख्य वक्ता भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय आयोजन सचिव सुरेश जैन ने बताया कि विकसित भारत बनाने का मकसद केवल उद्योगों, नवाचारों व प्रौद्योगिकियों का विस्तार करना नहीं है अपितु समाज के प्रति संवेदनाएं व ममत्व जैसे गुणों को धारण करना भी है। रंगोली प्रतियोगिता में स्कूली स्तर पर प्रथम स्थान जीजेएसएस, हिसार के विद्यार्थी दीक्षित व मुस्कान रहे। दूसरे स्थान पर जीजेएसएस, हिसार के विद्यार्थी दीपांशु व चाहत और तीसरे स्थान पर पूजा व दिशा रही। महाविद्यालय स्तर पर डीएन कॉलेज, हिसार के विद्यार्थी रजत सोनी व नेहा पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर कॉलेज ऑफ बेसिक साइंस के छात्रा नीलकमल व प्रियंका और तीसरे स्थान पर एफसी कॉलेज की छात्रा अंशिका व निहारिका रही। निबंध लेखन में जीजेएसएस के छात्र दीपांशु रहे। दूसरे स्थान पर एमएम ब्राइट फ्यूचर स्कूल गोरखपुर की छात्रा भव्या , तीसरे स्थान पर एमएम ब्राइट फ्यूचर स्कूल की छात्रा उर्मिला रही।
प्रतियोगिता- प्रथम द्वितीय-तृतीय
प्रश्नोत्तरी -पंकज व रेनुका भारद्वाज- प्रेम शिवा नागा, रक्षा जैन पायल, पुनिता
भाषण अन्नू रही-प्रिंस, तनिषा ख्वाइश
ऑन द स्पॉट पेंटिंग -प्रिंस अन्नू अशिका
विज्ञान प्रदर्शनी -संजू, ज्योति, शीतल, शवीना रही- शिवम, अभय दर्शन सिंह व अतिश
स्लोग्न राइटिंग- काव्या- डॉली - पूजा
स्लोगन राइटिंग कॉलेज स्तर - रजत सोनी, -गरिमा - अमन ,राजबाला
पोस्टर मेकिंग -प्रियंका -प्रियंका -फतिमा व अंजू