फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दो पिस्तौल लेकर युवती के घर पहुंचा युवक, बोला-शादी करनी है साथ चल, नहीं तो खुद को गोली मार लूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। करनाल निवासी एक युवक बुधवार शाम एक युवती के घर दो पिस्तौल लेकर पहुंच गया। वह युवती से साथ चलने की जिद करने लगा। नहीं चलने पर युवती को गोली मारकर खुद को गोली मारने की धमकी दी। इस दौरान मौके पर मौजूद युवती के परिजनों ने पिस्तौल छीन ली और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एचटीएम थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को बताया कि प्रदीप नामक युवक से उसकी जान-पहचान हुई थी। वह उससे मिलने के लिए साल 2022 में गई थी। घर देरी से आने के कारण पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जब वह घर लौट आई तो केस रद्द हो गया। इसके बाद वह प्रदीप से नहीं मिली, लेकिन वह उस पर शादी का दबाव बना रहा है। युवती ने बताया कि 23 अक्तूबर को शाम को अपने घर पर थी। इस दौरान प्रदीप घर आया और कहा कि वह उसके साथ नहीं चली तो जान से मारकर खुद को गोली मार लेगा। उसके हाथ में पिस्तौल थी। इस दौरान ताऊ ने लड़के ने उसके हाथ से पिस्तौल छीन ली। फिर प्रदीप ने जेब से दूसरी पिस्तौल निकाली। इसे पापा ने उसके हाथ से छीन ली। इस दौरान आस-पास के लोग इकट्ठे हो गए और उसे पकडक़र पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें