फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कार में 55 हजार की एसेसरीज लगवा युवक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ऑटो मार्केट में एक युवक ने पहले कार में करीब 55 हजार रुपये की एसेसरीज लगवाई फिर दुकानदार को चकमा देकर फरार हो गया। आरोप है कि दुकानदार ने रुपये मांगे तो युवक ने अनजान व्यक्ति से फोन पर बात करवाकर धमकी दिलाई। शहर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में ऑटो मार्केट के दुकानदार संजय ने बताया कि 4 मार्च की शाम करीब पौने छह बजे एक कार में युवक आया। उसने अपनी कार में साउंड सिस्टम, सीट कवर्स, एम्पलीफायर व मैट का काम करने को कहा और गाड़ी का कुछ अन्य सामान लिया। रात करीब 8.19 बजे काम पूरा होने पर सामान व लेबर समेत 55 हजार रुपये मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। इसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति को अपने फोन से फोन मिलाकर मुझे बात करने को कहा। जब उसने फोन पर बात की तो सामने वाले ने गाली-गलौज की और अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा। इसके बाद युवक बिना रुपये दिए फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें