फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बास तहसील में किसानों को मुआवजा वितरण करने का काम जारी

Sat, 05 Jul 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बास। बास तहसील प्रशासन की ओर से खरीफ 2022 में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। तहसीलदार कार्यालय के अनुसार यह वितरण कार्य तहसील के अनेक गांवों में जारी है। जिन किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है उनसे आग्रह किया गया है कि वे 20 जुलाई तक अपना बैंक खाता नंबर और आधार कार्ड की फोटो प्रति संबंधित पटवारी को अवश्य जमा करवा दें।
विज्ञापन

बास के नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार ने बताया कि इस प्रक्रिया में विलंब करने वाले किसानों को आगे चलकर मुआवजा पाने में कठिनाई हो सकती है। यह मुआवजा वितरण गांव सिंघवा खास, मदनहेड़ी, बास बादशाहपुर, बास अकबरपुर, बास खुर्द बिजान, बास आजमशाहपुर, बडाला, सिसर, खरबला, पुट्ठी-समैण, खांडा-खेड़ी, धर्मखेड़ी, घुसकानी, जामनी-खेड़ा, उगालन व भकलाना सहित अनेक गांवों में चलाया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से गैर-बीमित किसानों से दस्तावेज समय पर देने की अपील की है ताकि कोई भी पात्र किसान मुआवजे से वंचित न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें