फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चर्च में दिनभर रही भीड़, प्रार्थना सभा की, सेंटा की ड्रेस पहनकर चर्च पहुंचे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। क्रिसमस डे से एक दिन पहले सेंट थॉमस चर्च में देर शाम तक बच्चों की भीड़ लगी रही। चर्च में पहुंचे लोगों व बच्चों ने प्रार्थना सभा की। रविवार सुबह चर्च में 9 बजे प्रार्थना सभा शुरू होगी। क्रिसमस डे पर चर्च और क्रांतिमान पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। चर्च में पहुंचने वाले लोग कैंडल जलाकर प्रभु यीशु को याद करेंगे।
विज्ञापन

बता दें, कि शनिवार को विभिन्न स्कूलों से बच्चे सेंटा की ड्रेस में चर्च पहुंचे। बच्चों को प्रभु यीशु के जीवन के बारे में बताया गया। वहीं, बच्चों ने चर्च के बाहर जमकर खरीदारी की। चर्च के अंदर प्रभु यीशु की झांकी तैयार की गई। रविवार सुबह से लेकर रात तक चर्च में लोगों की भीड़ उमड़ेगी। वहीं, भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। दो प्लाटून अलग से लगाई गई हैं। यातायात पुलिस को वाहनों की आवाजाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए निर्देश दिए गए है। वहीं क्रिसमस पर्व को लेकर चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। सर्व ईसाई महासभा के प्रदेशाध्यक्ष डेविड विक्टर ने बताया कि 31 दिसंबर 1865 को चर्च बनी थी। शनिवार शाम को 5 बजे और रात को 11 बजे प्रार्थना सभा की गई। रात को 12 बजे प्रभु यीशु का जन्म दिन मनाया गया। क्रिसमस पर्व पर रविवार सुबह 9 बजे चर्च में प्रार्थना सभा की जाएगी। उसके बाद दोपहर 12 बजे भी प्रार्थना सभा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें