फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे थमे रहे रेलगाड़ी के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
धुरी-हिसार ट्रेन की चपेट में आने से दो सांड़ों की मौत, दो घंटे थमे रहे पहिये
विज्ञापन

बरवाला। शहर की रविदास कॉलोनी के नजदीक बुधवार सुबह करीबन साढ़े आठ बजे धुरी से हिसार जाने वाली रेलगाड़ी के सामने फाटक नंबर 36 के पास अचानक दो सांड़ आ आए। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों सांड़ों की मौत हो गई। हादसे के कारण ट्रेन करीब दो घंटे तक रुकी रही।
विज्ञापन

ट्रेन के चालक व गार्ड ने इस हादसे की सूचना तुंरत रेलवे स्टेशन व उच्च अधिकारियों को दी। करीबन दो घंटे की मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक से मृत सांड़ों के शव को हटाया गया। इसके बाद रेल अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई। बता दें कि 29 दिसंबर को भी इसी प्रकार का एक हादसा हुआ था। तब रेलवे ट्रैक पर सांड़ के आने से टावर वैगन पटरी से उतर गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें