फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चार दिन साफ रहेगा मौसम, तापमान में भी उछाल, 11 से फिर आएगा बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मई महीने का पहला सप्ताह ठंडा रहने के बाद अब तापमान में उछाल आने की संभावना है। शुक्रवार से मौसम में बदलाव शुरू होगा और अगले तीन से चार दिन मौसम पूरी तरह से साफ और शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

इस बार मई महीने का तापमान सामान्य से कम रहा। पिछले सात दिनों में दिन और रात का तापमान सामान्य से कम रहने से लोगों को राहत मिली। मौसम में लगातार बदलाव, आंधी और ओलावृष्टि ने भीषण गर्मी को रोक दिया। 3 मई को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के 16 जिलों में बारिश हुई जिससे पूरे हरियाणा का तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अप्रैल के अंतिम दिनों और मई की शुरुआत में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ था। इसके चलते दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे रहा।
विज्ञापन

अगले तीन-चार दिनों के दौरान 10-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 8 मई को सक्रिय होने से कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल और बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।
10-11 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत हैं। इसके अलावा अरब सागर में हलचल (डिप्रेशन या समुद्री तूफान) बनने की संभावना भी जताई जा रही है। इसके चलते 11 से 13 मई के बीच मौसम में बदलाव तेज गति से आएगा, जिसके दौरान हवाओं की गति बढ़ेगी, आंधी-तूफान और हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें