फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: इंतजार खत्म...21 माह बाद नए स्वरूप में मिलेगा टाउन पार्क, मुख्यमंत्री 1 दिसंबर को करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहरवासियों का 21 माह का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगामी एक दिसंबर को नवनिर्मित टाउन पार्क का उद्घाटन करेंगे। इसी कार्यक्रम में शहर के 20 वार्डों में घरों से कचरा संग्रहण की नई व्यवस्था की भी शुरुआत की जाएगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने 8 मार्च 2024 को प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन

निगमायुक्त नीरजन ने सोमवार को टाउन पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पार्क के सुंदरीकरण के सभी कार्य अंतिम चरण में हैं और उद्घाटन से पहले इन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा, ताकि शहरवासियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिल सकें। इसके बाद उन्होंने साउथ बाईपास पर चल रहे स्ट्रीट लाइट कार्य का भी निरीक्षण किया और तकनीकी खामियां मिलने पर अधिकारियों व ठेकेदार को तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसई सतीश गर्ग, एक्सईएन जयवीर डूडी और एमई अमित बेरवाल मौजूद रहे।
टाउन पार्क आकर्षण का केंद्र
म्यूजिकल फाउंटेन
झील के बीच विशेष टापू
टापू पर सूर्य नमस्कार करती फाइबर से बनी योगी की मूर्तियाँ
टापू के केंद्र में 10 फीट ऊंची स्टेनलेस स्टील प्रतिमा, जो सामने से अदृश्य और साइड से छाया रूप में नजर आएगी
सिंथेटिक ट्रैक पर बेहतर वॉकिंग अनुभव
-
150 गाड़ियां 20 वार्डों में घरों से एकत्रित करेगी कचरा

वहीं मुख्यमंत्री निगम के डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने के टेंडर का भी शुभारंभ करेंगे। निगम ने दो एजेंसियों को यह कार्य दिया है। दोनों एजेंसियां अपने 10-10 वार्डों में 75-75 गाड़ियों की मदद से घरों से कचरा एकत्रित करेंगी। खास बात यह है कि इन टेंडर में दोनों एजेंसियों को घरों की संख्या के आधार पर भुगतान किया जाएगा। मतलब जितने घरों से कचरा एकत्रित किया जाएगा, उतना ही निगम उन्हें भुगतान करेगा। इसके लिए एजेंसियों की तरफ से प्रत्येक घर पर आरएफआईडी टैग लगाए जा रहे हैं। एजेंसी के कर्मचारी जिस भी घर से कचरा एकत्रित करेंगे, वह वहां लगे टैग को स्कैन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें