फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: इंतजार की राह खत्म... हैप्पी कार्ड से मिली सुकून की मंजिल

Sat, 18 Jul 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी बस स्टैंड पर रखे हैप्पी कार्ड। संवाद
विज्ञापन
हांसी। जिले के हजारों लाभार्थियों के इंतजार की राह खत्म हो गई है और हैप्पी कार्ड के जरिये उनके सफर को सुकून की मंजिल मिल गई है। रोडवेज विभाग की ओर से लगातार भेजे जा रहे मैसेज और ओटीपी के बाद बस स्टैंड पर कार्ड वितरण ने रफ्तार पकड़ ली है। डिपो में आए कुल 96,932 कार्डों में से अब तक 79,017 आवेदकों को उनके हक की यह सौगात सौंपी की जा चुकी है। 17,915 कार्ड लंबित हैं।
विज्ञापन

शुरुआती दौर में ओटीपी न आने के कारण से पहले कार्ड वितरण प्रभावित था लेकिन अब समस्या दूर होने के बाद प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। 1.80 लाख रुपये से कम आय वाले परिवार योजना के पात्र हैं। इसके तहत हरियाणा रोडवेज की बसों में सालाना 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है।
मोबाइल पर मैसेज भेजकर लोगों को कार्ड आने की सूचना दी जा रहा है। रोडवेज कर्मचारी लाभार्थियों को फोन भी कर रहे हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि मैसेज मिलने के बाद ही बस स्टैंड पहुंचें। विभाग का कहना है कि शेष आवेदकों को भी जल्द मैसेज भेजे जाएंगे व आने वाले दिनों में सभी हैप्पी कार्ड वितरित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्ड लेने पहुंचे मदनहेड़ी गांव के लाभार्थी रजनीश ने बताया कि मेरे पास हैप्पी कार्ड के लिए पहले फोन आया था। बस स्टैंड पहुंचते ही ओटीपी सत्यापन के बाद उन्हें तुरंत हैप्पी कार्ड मिल गया। यहां कोई दिक्कत नहीं हुई।

:::::::::::::::::::::
करीब 96,932 हैप्पी कार्डों में से 79,017 कार्ड लाभार्थियों को वितरित किए जा चुके हैं। शुरुआत में ओटीपी और मैसेज न मिलने के कारण कई लोगों को कार्ड नहीं मिल पाए थे लेकिन पिछले एक महीने से लगातार वितरण किया जा रहा है। इसके लिए रोडवेज कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी भी लगाई गई है।- संजय बेरवाल, इंचार्ज, हैप्पी कार्ड, बस स्टैंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें