फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद हवासिंह के गांव मिर्जापुर पहुंची विजयी मशाल का अभिनंदन

विज्ञापन
गांव मिर्जापुर में विजयी मशाल लेकर पहुंचे सैन्य अधिकारी शहीद के परिजनों को सम्मानित करते हुए। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
1971 के युद्ध के 50 वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे स्वर्णिम विजय वर्ष के तहत स्वर्णिम विजयी मशाल शनिवार को गांव मिर्जापुर पहुंची। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने विजयी मशाल का जोरदार अभिनंदन किया। 1971 के युद्ध में जिले के मिर्जापुर निवासी शहीद लेफ्टिनेंट हवा सिंह (वीर चक्र) के परिवार के सदस्य भी मौके पर मौजूद रहे। यहां शहीद हवा सिंह के भाई विजय सिंह ने मशाल को प्राप्त किया।
विज्ञापन

गांव में विजयी मशाल लेकर पहुंचे सेना के जवानों और ग्रामीणों ने शहीद लेफ्टिनेंट हवा सिंह स्मारक पर पहुंच शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि विजयी मशाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 दिसंबर 2020 को रवाना किया था। इसका मकसद शहीदों को सम्मान देना और युवाओं को सेना के प्रति प्रोत्साहित करना है। बता दें कि वर्ष 1971 के युद्ध में जिले के कुल 18 जवान शहीद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें