फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एसआईटी भी बिटिया को नहीं ढूंढ़ पाई, फिर से धरने पर बैठा पीड़ित परिवार

Tue, 21 Jan 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर की गीता कॉलोनी निवासी हर्षिता का करीब चार माह बाद भी सुराग नहीं लग सका है। बीती 9 जनवरी को सीएम नायब सैनी ने इस मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद एसआईटी गठित कर जांच के आदेश दिए थे, लेकिन पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। ऐसे में मंगलवार को किशोरी के माता-पिता अपने दो बच्चों के साथ तीसरी बार लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन




बिटिया के पिता सुनील सोनी ने कहा कि अगले 20 दिन में बेटी नहीं मिलती है तो वे सीएम आवास के बाहर धरना देंगे। उन्होंने कहा, पुलिस सिर्फ आश्वासन दे रही है। इस बार जब तक बेटी नहीं मिलेगी, धरने से नहीं उठेंगे। वहीं, एसआईटी इंचार्ज डीएसपी कमलजीत सिंह का कहना है कि किशोरी की तलाश में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। दिल्ली में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और रेलवे पुलिस से संपर्क किया जा चुका है। जहां किशोरी काम करती थी, वहां काम करने वाले युवाओं से भी पूछताछ की जा चुकी है। पड़ोस में भी कई लोगों से पूछताछ की है।
सुनील सोनी ने कहा, वे एसआईटी के सामने दो बार पेश हुए हैं, उन्हें जो जानकारी चाहिए थी वो दे दी है। एसआईटी को बताया था कि बेटी के घर से जाने के 25 दिन बाद उसे गली में रहने वाली एक महिला ने देखा था। महिला ने पुलिस के सामने बयान भी दिए, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला।
विज्ञापन



अब आश्वासन नहीं, बिटिया चाहिए

सुनील सोनी ने बताया कि 29 सितंबर 2024 को सुबह छह बजे बेटी घर से लापता हुई थी। इसके बाद आजाद नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। बेटी का कोई पता नहीं चलने पर 40 दिन बाद लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे। दो दिन बाद पुलिस ने बेटी को ढूंढ़ने का आश्वासन दिया, लेकिन बिटिया नहीं मिली। हताश होकर 10 दिसंबर को परिवार के साथ कड़ाके की ठंड में दूसरी बार धरने पर बैठे। 15 दिन तक धरना चला। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने 15 दिन का वक्त मांगा और बेटी को ढूंढ़ने का आश्वासन देकर धरना खत्म करवाया। 9 जनवरी को सीएम हिसार आए तो उनसे मिले। उन्होंने एसआईटी गठित कर जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा, अब आश्वासन नहीं, बिटिया चाहिए।
जिस परिवार पर शक जाहिर किया था, उससे पूछताछ की जा चुकी है। इसके अलावा किशोरी जहां काम करती थी, वहां काम करने वाले युवाओं से भी पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। एसआईटी की तरफ से हर पहलू पर जांच की जा रही है। - कमलजीत सिंह, डीएसपी, एसआईटी प्रभारी, हिसार।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें