फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आवास से पचास हजार रुपये और जेवरात ले गए चोर

Tue, 14 Jan 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बैंक कॉलोनी स्थित एक आवास से चोर 50,000 रुपये, चार नोटों की माला और सोने के जेवरात चोरी करके ले गए। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में आनंद निकेतन कॉलोनी में रहने वाले राजेंद्र सिंह ने बताया कि मेरी बेटी का मकान बैंक कॉलोनी में है। वह हैदराबाद में अपने पति संदीप के साथ रह रही है। शनिवार रात 9 बजे बैंक कॉलोनी निवासी रवि गोयल ने सूचना दी कि आपकी बेटी के घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है। पता चलने पर बेटी के घर पहुंचा तो कमरों के अंदर रखा हुआ सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से 50,000 रुपये, 11,000 रुपये की एक माला, 2,000 रुपये की 3 माला और सोने की एक अंगूठी चुराकर ले गए। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें