फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नियाना में बालसमंद ब्रांच नहर में मोगा करने पहुंची सिंचाई विभाग की टीम को बैरंग लाैटाया

विज्ञापन
अ​धिकारी से नहर में मोगा न खोलने की बात कहते ग्रामीण। वीडियोग्रैब
विज्ञापन
हिसार। गांव नियाना में बालसमंद ब्रांच नहर में मोगा करने पहुंची सिंचाई विभाग की टीम को ग्रामीणों ने विरोध कर बैरंग लाैटा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में नहर में मोगा किया गया तो उनका पानी कम हो जाएगा। गांव में पेयजल किल्लत हो जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग की टीम गांव नियाना के जलघर के पास बालसमंद ब्रांच से मोघा कर यहां से रॉ वाटर की एक लाइन गांव सिसाय तक डालना चाहते थे। इसके लिए टीम ईंट, सीमेंट, रेती बजरी तथा मजदूर मिस्त्री लेकर पहुंची। जब गांव के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो लोगों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि सिसाय हमारे गांव से 19 किलोमीटर दूर है। हमारे गांव में मोगा करने के बजाय गुराना या किसी दूसरे गांव में मोगा किया जाए।
नियाना गांव से आसपास के पांच गांवों को पहले ही पानी की आपूर्ति दी जा रही है। यहां पर एक ओर मोगा लगाया गया तो हमारे गांव का पानी कम हो जाएगा। गांव में पानी का प्रेशर कम आएगा। जिससे गांव में पेजयल संकट हो जाएगा। लोगों ने कहा कि इस तरह का फैसला लेने से पहले सिंचाई विभाग को ग्रामीणों से राय लेनी चाहिए थी। लोगों ने कहा कि हम किसी को पानी देने का विरोध नहीं कर रहे हम अपने हक के लिए लड़ रहे हैं। अगर सरकार चाहे ताे किसी भी दूसरी ब्रांच से सिसाय के लोगों को पानी उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें