फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशु पकड़ने गई टीम पर हमला

Fri, 12 Jun 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बेसहारा पशु पकड़ने गई निगम की टीम पर एक युवक ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर के साथ दो अन्य युवक भी थे। कर्मचारी के शरीर पर बरछी से हमला कर युवक बाइक लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


साथी कर्मचारियों ने उसे उपचार के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

नगर निगम कर्मचारी श्याम सुंदर ने बताया है कि टीम सुबह महावीर कॉलोनी में पशु पकड़ने के लिए गई थी। 10 पशु पकड़कर टीम ने कुरुक्षेत्र गोशाला में छोड़ दिए। इसके बाद टीम ने दूसरी गाड़ी भरने के लिए फिर शांति नगर में पशु पकड़ने शुरू कर दिए। उन्होंने सात आठ पशु पकड़ लिए।

मामले के बारे में किसी ने पशु मालिक को फोन कर दिया। अचानक तीन युवक मौके पर आए और एक ने कर्मचारी श्याम सुंदर पर हमला बोल लिया। युवक का नाम प्रदीप बताया गया है। उसके साथ दो अन्य युवक भी थे। आरोप है कि प्रदीप ने पीछे से आते ही उस पर वार कर दिया।
विज्ञापन


श्यामसुंदर के कंधे पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। टीम के अन्य सदस्यों ने बीच बचाव कर उसे छुड़वाया। हमले के बाद वे मौके से फरार हो गए।

गाय छुड़वा रहा था
श्याम सुंदर ने बताया है कि प्रदीप नाम का यह युवक टीम द्वारा पकड़ी गई गाय को छुड़वाने के लिए आया था। निगम कर्मचारियों ने गाय नहीं छोड़ने की बात कही।

इस बात पर उन्होंने कर्मचारियों से बहस शुरू कर दी। जब कर्मचारियों ने विरोध किया तो इनमें से एक ने बरछी निकाली और कर्मचारी पर हमला बोल दिया।

कई बार कर चुके सुरक्षा की मांग
नगर निगम अधिकारी पशु पकड़ने वाली टीम की सुरक्षा को लेकर कई बार मांग कर चुके हैं। निगम के उच्च अधिकारी इस मामले को लेकर एसपी तक को सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए बोल चुके हैं। मगर आश्वासन के अलावा उन्हें कोई सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही।

मामले की शिकायत नगर निगम सचिव व पुलिस को दी जा चुकी है। ऐसे में तो निगम की टीम पशु ही नहीं पकड़ पाएगी। कर्मचारी सिविल अस्पताल में दाखिल है उसकी हालात फिलहाल खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

- महेंद्र सैनी, इंचार्ज तयबाजारी, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें