फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 11 साल पहले बने तलाकी गेट एफओबी को हटाने पर खर्च होंगे 9 लाख रुपये

Sun, 02 Nov 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार तलाकी गेट पर बना फुट ओवरब्रिज। संबाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
हिसार। तलाकी गेट पर करीब 11 साल पहले 1.98 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया गया फुट ओवरब्रिज (एफओबी) हटाने के लिए बीएंडआर की मैकेनिकल शाखा ने 9 लाख रुपये का रफ कॉस्ट एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा है। हालांकि, इसे कहां शिफ्ट किया जाएगा, यह अभी तय नहीं हो पाया है। अधिकारियों का कहना है कि एफओबी को ऐसी जगह लगाया जाएगा, जहां लिफ्ट या एक्सीलेटर लगाने की भी व्यवस्था हो सके।
विज्ञापन

वर्ष 2013-14 में तलाकी गेट पर पैदल राहगीरों को सड़क पार करने की सुविधा देने के लिए इस फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया गया था, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका उपयोग नहीं किया। वर्ष 2018 में इस एफओबी पर एस्केलेटर लगाने का निर्णय लिया गया। 2019 में एस्केलेटर पहुंच गया, मगर जमीन उपलब्ध न होने के कारण लगाया नहीं जा सका। छह साल बाद एजेंसी एस्केलेटर वापस ले गई।

कमेटी ने लिया था हटाने का फैसला
शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने एफओबी को तलाकी गेट से हटाने का फैसला किया था। इस निर्णय को हुए साढ़े तीन माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन विभाग अब जाकर रफ कॉस्ट एस्टीमेट भेज पाया है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की एनओसी के अभाव में रुका स्लिप रोड निर्माण
सुशीला भवन के पास प्रस्तावित स्लिप रोड का कार्य शिक्षा विभाग से एनओसी न मिलने के कारण रोक दिया गया है। नगर निगम ने बिना एनओसी के निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। यह सड़क सरकारी स्कूल की भूमि पर बननी है। एनओसी न होने के चलते शिक्षा विभाग ने कार्य रुकवा दिया। अब पहले एनओसी प्रक्रिया पूरी की जाएगी, उसके बाद ही स्लिप रोड का निर्माण संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें