फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: माइग्रेशन सुनिश्चित न होने तक जारी रहेगा संघर्ष

Wed, 25 Feb 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी धरने पर बैठे किसान नेता और छात्राएं। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
हांसी। नारनौंद क्षेत्र के गांव कागसर स्थित निजी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं का माइग्रेशन की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 13वें दिन में प्रवेश कर गया। इस दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक प्रशासन अपने वादे के अनुसार छात्राओं का 2 मार्च को माइग्रेशन सुनिश्चित नहीं कर देता तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौथ, धर्मपाल बडाला, जोगेंद्र माइयड़ ने कहा कि धरने को कृष्ण मलिक, किसान नेता मांगे राम मलिक के पुत्र रामकुमार मलिक समर्थन देने के लिए पहुंचे। इस दौरान छात्राओं सहित पं. राजपाल शर्मा, साधु राम, मुकेश लोहान, पवन कुमार दलाल, धरना संचालन कमेटी के अध्यक्ष संदीप चहल, भरत सिंह, राजवीर माजरा, प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें