फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डेंगू का बढ़ने लगा डंक, सितंबर में रोज औसतन मिल रहे छह मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में डेंगू मच्छर का छोटा सा डंक खतरनाक साबित होने लगा है। 24 घंटे में 8 नए मरीज सामने आए हैं। इस साल जिले में मरीजों का आंकड़ा 73 पहुंच चुका है। पिछले सात दिन में डेंगू की रफ्तार में तेजी आई है। इस दौरान 44 मरीज मिले यानि रोज औसतन छह केस सामने आए। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने अधिकारियों को अपने-अपने एरिया में लोगों को जागरूक करने व जलभराव वाले स्थानों पर दवा का छिड़काव के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डॉ. खतरेजा ने बताया कि जिन एरिया से केस आ रहे हैं, वहां पर ब्लड स्लाइड बनाकर आसपास में रहने वाले लोगों के ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा एरिया में एंटी लारवा एक्टिविटी चलाई हुई है। टीमें घर-घर जाकर लारवा चेक कर रही है। लारवा पाए जाने पर मकान मालिकों को नोटिस थमाए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से फॉगिंग भी करवाई जा रही है। अगस्त माह तक जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 29 थी। सितंबर माह में बिना बारिश के भी डेंगू का डंक तेज हो रहा है। सितंबर के सात दिन में 44 केस सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि मच्छरजनित बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता और सुरक्षा जरूरी है।
डेंगू मरीजों का आंकड़ा
वर्ष
मरीज

2014
17

2015
1140

2016
496

2017
538

2018
282
2019
168

2020
117

2021
1009

2022
1799

2023
73
सितंबर माह में मरीजों की संख्या
दिन मरीज
1 सितंबर 04
2 सितंबर 05
3 सितंबर 04
4 सितंबर 04
5 सितंबर 09
6 सितंबर 10
7 सितंबर 08
नागरिक अस्पताल के डेंगू वार्ड में बेड की संख्या बढ़ाई
डॉ. खतरेजा ने बताया कि नागरिक अस्पताल में डेंगू, मलेरिया पीड़ितों के लिए नागरिक अस्पताल में अलग वार्ड बनाया गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड में पहले 10 बेड की व्यवस्था थी। अब इनको बढ़ाकर 15 बेड कर दिए हैं। प्रत्येक बेड पर मच्छरदानी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम को शहर में फॉगिंग के लिए दवा उपलब्ध करवा दी गई है। निगम के कर्मचारी शहर में फॉगिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें