फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: प्रदेश में एक दिन में हुई 17.4 एमएम बारिश, सामान्य से 596 प्रतिशत ज्यादा

Tue, 27 Jun 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश में मानसून पूरे जोरों पर है। सोमवार को प्रदेश में 17.4 एमएम बारिश हुई, जबकि एक दिन में सामान्य बारिश 2.5 एमएम होती है। इस तरह से प्रदेश में एक दिन में सामान्य से 596 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो अगले 24 घंटे में पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। बारिश को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश में 7 जिलों में ऑरेंज व 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि धीरे-धीरे संपूर्ण इलाके में मानसून अपने लय में अपने रंग दिखाने लगा है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 48 घंटों के दौरान इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है, जिससे हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून गतिविधियों में तेजी आएगी। साथ ही एक टर्फ उत्तरी पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा होते हुए निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र तक बनी हुई है, जिसकी वजह से बंगाल की खाड़ी से प्रचूर मात्रा में नमी वाली हवाएं आ रही हैं।
इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के असर से अरब सागर व इससे सटे गुजरात, राजस्थान और पाकिस्तान के हिस्सों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से अरब सागर से प्रचुर मात्रा में दक्षिणी पश्चिमी नमी वाली आ रही हैं। ये सभी मौसम प्रणालियों की वजह से मानसून अपना रंग दिखा रहा है। इसके असर से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर लगातार 26 से 30 जून और जुलाई के पहले सप्ताह की शुरुआत में भी मानसून गतिविधियों में तेजी रहेगी।
विज्ञापन

-
इन जिलों में जारी किया अलर्ट
भारतीय मौसम प्रदेश के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल व फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट और अन्य सभी 15 जिलों पर येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान 22.0 से 26.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.0 से 33.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इस दौरान तापमान सामान्य से 4.0 से 12.7 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आई।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़-70.5 एमएम
गुरुग्राम-48.5 एमएम
रोहतक-31.0 एमएम
अंबाला-8.0 एमएम
करनाल-1.5 एमएम
पंचकूला-0.5 एमएम
रेवाड़ी-0.5 एमएम
नोट-बारिश के ये आंकड़े सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें