फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सुबह नहीं उठा कचरा, दोपहर बाद 541 सफाईकर्मियों के खातों के आए 6.33 करोड़ रुपये तो लगाया झाड़ू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने समान काम-समान वेतन की बकाया राशि का भुगतान न होने पर सोमवार सुबह हड़ताल कर दी। इस कारण सुबह शहर में न तो झाड़ू लगा, न ही कचरे का उठान हुआ। हालांकि दोपहर बाद निगम प्रशासन ने समान काम-समान वेतन योजना के तहत 541 सफाई कर्मचारियों के खातों में 6.33 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद कर्मचारी काम पर लौटे और झाड़ू लगाया।दो दिनों में शहर में करीब 350 टन कचरा एकत्रित हो गया था।
विज्ञापन

बता दें कि निगम के सफाई कर्मचारी वर्ष 2017 से समान काम-समान वेतन देने की मांग कर रहे थे। निगम की 15 मई को हुई फाइनेंस कमेटी की बैठक में सफाई कर्मचारियों को समान काम-समान वेतन का लाभ देने के साथ बकाया राशि का भुगतान करने के फैसले पर भी मुहर लगाई गई। मगर इसके बाद भी कर्मचारियों को बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा था। पिछले दिनों ने निगम प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों से वादा किया था कि 25 जून तक उनके खातों में यह राशि डाल दी जाएगी। मगर फिर भी यह राशि कर्मचारियों के खातों में नहीं डाली गई। इसके विरोध में सोमवार सुबह सभी सफाई कर्मचारी कार्य का बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर चले गए।
35 कर्मचारी सेवानिवृत्त या हो चुका निधन
समान काम-समान वेतन योजना के तहत 541 सफाई कर्मचारियों के खातों में 6.33 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। हालांकि 576 कर्मचारियों को इसका लाभ मिलना था और यह राशि करीब 7.50 करोड़ रुपये बनती थी। यूनियन पदाधिकारियों के मुताबिक 576 में से कई कर्मचारियों का निधन हो गया और कई सेवानिवृत्त हो गए। इसके अलावा निगम ने सफाई कर्मचारियों की तरफ से दिए जाने वाले शपथ पत्र की शर्त में कुछ राहत प्रदान की। पहले शर्त के अनुसार स्थायी कर्मचारियों को इन कर्मचारियों का गारंटर बनना था। मगर अब इन कर्मचारियों को अपने स्तर पर ही शपथ पत्र देना होगा।
विज्ञापन

शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई
उधर, शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। डोर टू डोर कचरा उठाने वाली एजेंसी के काम बंद से यह समस्या और बढ़ गई है। हालात यह है कि शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। कई-कई दिनों तक झाडू नहीं लग रही और कचरा नहीं उठ रहा है। निगम प्रशासन की तरफ से भी सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अतिरिक्त प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

24 व 25 जून को बैंक बंद रहे। इस कारण से राशि कर्मचारियों के खातों में नहीं डाली जा सकी। सोमवार को कार्यालय खुलते ही राशि कर्मचारियों के खातों में डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। सफाई व्यवस्था को ठीक बनाए रखने को लेकर अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि शहर से कचरे का उठान नियमित रूप से किया जाए। - प्रदीप दहिया, निगमायुक्त

शहर की सफाई व्यवस्था लड़खड़ाई हुई है। हम शहर के सभी डंपिंग प्वाइंट की वीडियोग्राफी करवाकर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, जो एनजीटी व मुख्यालय भेजी जाएगी। - अमित ग्रोवर, अध्यक्ष, सिविल सोसायटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें