फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सुनवाई का मंच सजा, शिकायत लेकर नहीं पहुंचा कोई उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए बनाया गया उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम का एक्सईएन स्तर का सुनवाई कार्यक्रम महज औपचारिकता बनकर रह गया है। सितंबर, अक्तूबर और नवंबर में हुई पिछली छह बैठकों में एक भी शिकायत नहीं पहुंची और न ही कोई उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर एक्सईएन कार्यालय आया।

हैरानी की बात यह है कि चारों सब डिविजन कार्यालयों में रोजाना औसतन 12 से 15 शिकायतें पहुंच रही हैं। इनमें गलत बिलिंग, लो-वोल्टेज, अघोषित बिजली कटौती, मीटर की खराबी और अन्य तकनीकी समस्याएं शामिल हैं।
विज्ञापन


सुनवाई कार्यक्रम से एक दिन पहले मीडिया को प्रेस रिलीज जारी कर सूचना देने तक ही विभाग की कवायद सीमित है। आम उपभोक्ताओं तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं किया जाता। ऐसे में निर्धारित समय पर अधिकारी सुनवाई के लिए बैठते हैं लेकिन शिकायतकर्ता नहीं पहुंचते। इसके बाद वे अन्य विभागीय काम निपटाने लगते हैं।

एक्सईएन की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी हर बार सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक सुनवाई करती है। दो घंटे की निर्धारित अवधि में कोई शिकायतकर्ता नहीं आने पर कमेटी के सदस्य फाइलों और अन्य विभागीय कार्यों में लग जाते हैं।

जागरूकता की कमी या सिस्टम की बेरुखी

सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार, महेश चंद्र, महेंद्र सिंह और अशोक कुमार का कहना है कि उपभोक्ताओं में जागरूकता की कमी है या बिजली निगम के अधिकारी इस व्यवस्था के प्रति उदासीन हैं इसकी जांच होनी चाहिए। केवल प्रेस नोट जारी करने के बजाय सुनवाई के दिन और स्थान का व्यापक प्रचार किया जाना चाहिए ताकि परेशान उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
विज्ञापन


इस तरह की शिकायतें रख सकते हैं एक्सईएन के समक्ष

कार्यकारी अभियंता की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी 50 हजार रुपये तक की राशि से जुड़े मामलों की सुनवाई करती है। इसमें गलत बिलिंग, वोल्टेज संबंधी समस्या, बिजली आपूर्ति में बाधा और खराब मीटर बदलने में देरी जैसी शिकायतें रखी जा सकती हैं।

जानिए... कब-कब रखा गया सुनवाई कार्यक्रम

- 25 सितंबर

- 30 सितंबर

- 13 अक्तूबर

- 30 अक्तूबर

- 11 नवंबर

- 17 नवंबर

-

हर महीने सुनवाई कार्यक्रम रखे जाते हैं लेकिन कोई शिकायत लेकर आ ही नहीं रहा। अगर कोई उपभोक्ता शिकायत लेकर आएगा तो उसका समाधान किया जाएगा।

- रविंद्र सिंह, एक्सईएन, डिविजन नंबर एक, डीएचबीवीएन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें