फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुराना बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटवाने पहुंचे एसडीएम को बोले दुकानदार- दीपावली के बाद एक बार ही हुई सफाई

Wed, 20 Nov 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
 पुराना बस स्टैंड के समीप अतिक्रमण हटवाते हुए एसडीएम राजेश खोथ।
विज्ञापन
हांसी। एसडीएम ने पुराना बस स्टैंड पर सड़क के बीच में डिवाइडर की जगह पर हुए अतिक्रमण को हटवाया। उन्होंने दुकानदारों को हाथ जोड़कर समझाया और अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। वहीं चार घंटे के लिए सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों ने एसडीएम को बताया कि दीपावली के बाद से केवल एक बार ही सफाई हुई है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम खुद अतिक्रमण कर रखे हुए सामान को हटाते हुए दिखे। वहीं दुकानों के बाहर फेंके गए कचरे को भी एसडीएम ने स्वयं उठाकर टिपर में डाला। उन्होंने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी की आगे से सड़कों पर अतिक्रमण न करें। यह अभियान सुबह 7 से 11 बजे तक हाईवे पर चलाया गया। सफाई अभियान का निरीक्षण करने के बाद एसडीएम राजेश खोथ बस स्टैंड के पीछे पुराना बस स्टैंड बाजार में गए।
वहां पर सड़क के बीच में डिवाइडर की जगह पर दुकानदारों और रेहड़ी वालों ने अतिक्रमण कर रखा था। इसे देखकर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने फड़ व रेहड़ी संचालकों को यहां से हटाने के निर्देश दिए। वहीं दुकानों के बाहर रखे सामान को भी हटवाया। उन्होंने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए की सड़क चलने के लिए है न की सामान रखने के लिए। वहीं दुकानदारों ने भी सफाई व्यवस्था को लेकर रोष प्रकट किया। दुकानदारों ने कहा कि 15-20 दिनों तक कचरा नहीं उठाया जाता है। कर्मचारी दीपावली के बाद केवल एक बार ही सफाई करने के लिए आए हैं। लेकिन अब उनके आने पर ही कचरा उठवाया जा रहा है। एसडीएम ने रोष प्रकट करने वाले दुकानदारों को कहा कि अब सफाई हो रही है, मुद्दे से ध्यान न हटवा कर अतिक्रमण हटवाया जाए।
विज्ञापन

वहीं दुकानदारों के सड़क पर खड़े वाहनों को भी साइड में लगाने के लिए कहा। ताकी बाजारों में कचरा न फैले। दुकानदारों ने सड़कों पर पीली पट्टी लगवाने की मांग भी की। ताकी निर्धारित जगह पर ही दुकानदार सामान रखें। इससे ज्यादा जगह पर अतिक्रमण न रखा जाए। कई जगहों पर एसडीएम ने भी फावड़े व हाथों से कचरा उठाकर ट्रैक्टर ट्राॅलियों में डाला।



सफाई अभियान आगे भी चलाया जाएगा। कई जगहों से अतिक्रमण भी हटवाया है। दुकानदारों को कहा है कि दोबारा सड़कों पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। इससे शहर में आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अतिक्रमण के कारण व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। - राजेश खोथ, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें