फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रोडवेज चालक ने बस को एक किलोमीटर आगे ले जाकर रोका, विद्यार्थियों के हंगामा करने पर वापस कॉलेज के गेट पर उतारा

विज्ञापन
आदमपुर में खड़ी रोडवेज बस। 
विज्ञापन
हिसार। हिसार से अग्रोहा मोड होते हुए आदमपुर जाने वाले रोडवेज बस के परिचालक ने बस को बहुतकनीकी संस्थान के सामने नहीं रोका। इस पर बस में सवार विद्यार्थियों ने हंगामा किया तो करीब एक किलोमीटर आगे ले जाकर बस को रोका।
विज्ञापन

इसके बाद विद्यार्थियों ने बस को आगे नहीं जाने दिया। इस पर रोडवेज चालक बस को वापस बहुतकनीकी संस्थान लेकर गया और विद्यार्थी को कॉलेज के आगे उतारा। विद्यार्थियों ने बताया कि वह अग्रोहा से आदमपुर के बहुतकनीकी संस्थान में पढ़ने के लिए जाते हैं। बुधवार सुबह अग्रोहा मोड से आदमपुर बहुतकनीकी संस्थान के विद्यार्थी रोडवेज बस में चढ़े, लेकिन चालक ने बस को कॉलेज के आगे नहीं रोका।
विद्यार्थियों ने कॉलेज के आगे बस रोकने को कहा लेकिन चालक ने करीब एक किमी. दूर जाकर बस को रोका। इस पर विद्यार्थियों ने हंगामा कर दिया। हंगामे को देखते हुए चालक बस को वापस काॅलेज के गेट तक ले गया और विद्यार्थियों को उतारा। विद्यार्थियों ने कहा कि इस बारे में रोडवेज महाप्रबंधक के अलावा परिवहन मंत्री व मुख्यमंत्री को शिकायत भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें