फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रेलवे सुरक्षा बल ने 24.935 किलो डोडा चूरा जब्त कर तस्कर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रेलवे सुरक्षा बल ने बुधवार को कोटा-सिरसा एक्सप्रेस से 24.935 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरपीएफ और जीआरपी हिसार की संयुक्त टीम हिसार-मंडी आदमपुर के बीच ट्रेन संख्या 19813 में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान जनरल कोच में सीट के नीचे तीन लावारिस बैग मिले। टीम ने एक संदिग्ध यात्री को रोककर पूछताछ की तो उसने बैग अपने बताए।
विज्ञापन

मादक पदार्थ होने की आशंका पर टीम यात्री को मंडी आदमपुर स्टेशन पर उतार लाई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट अंशुमन ठुकराल की मौजूदगी में बैगों की तलाशी लेने पर उनमें डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ राजकीय रेलवे पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें