फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जापानी स्कूल की प्रिंसिपल ने राखीगढ़ी की पुरातात्विक विरासत देखी

विज्ञापन
राखीगढ़ी में साइट नंबर 4 का अवलोकन करते हुए युको डगोनुकी व अन्य।
विज्ञापन
नारनौंद। ऐतिहासिक नगरी राखीगढ़ी में वीरवार को दिल्ली स्थित जापानी स्कूल का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। प्रिंसिपल युको डगोनुकी ने अपने पति के साथ हड़प्पाकालीन सभ्यता से जुड़े पुरातात्विक स्थलों का अवलोकन किया। उन्होंने साइट नंबर 1, 2, 3 और 4 का दौरा कर हजारों वर्ष पुराने इतिहास को करीब से जाना।
विज्ञापन

राखीगढ़ी निवासी विक्की मलिक ने प्रतिनिधिमंडल को स्थलों का भ्रमण करवाते हुए इतिहास, खोदाई और हड़प्पा सभ्यता से जुड़े तथ्यों की जानकारी दी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला के सप्तसिंधु हड़प्पा ज्ञान केंद्र पहुंचा। यहां जयदीप गिल और विकास कुमार ने पुरातात्विक अवशेषों और खुदाई से प्राप्त प्राचीन वस्तुओं की जानकारी दी। प्रिंसिपल युको डगोनुकी ने कहा कि राखीगढ़ी का भ्रमण किताबों में पढ़े इतिहास को प्रत्यक्ष समझने का अवसर देता है। उन्होंने इसे भारत ही नहीं विश्व की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर बताते हुए संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की बताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें